मुख्य समाचार

जरूरतमंद में भोजन वितरित करेगा चैंबर ऑफ कॉमर्स

पटना। राज्य में प्रभावी लॉकडाउन को देखते हुए बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने जरूरतमंद लोगों में 20 मई से भोजन वितरण का निर्णय लिया है। लाॅकडाउन तक शहर के विभिन्न स्थलों पर अपराह्न चार से पांच बजे खाना एवं मास्क दिया जाएगा। 

चैंबर ऑफ कॉमर्स का कहना है कि राज्य में प्रभावी लॉकडाउन के कारण प्रतिदिन कमाने वालों के समक्ष भुखमरी की स्थिति आ गई है। राज्य सरकार की ओर से सामुदायिक किचन की व्यवस्था की गयी है और चैंबर इसकी सराहना करता है। 

वतर्मान में स्थिति विकट है और ऐसे समय में मानवता की सेवा सभी का कर्तव्य है। इसी को ध्यान में रखते हुए चैंबर की ओर से जरूरतमंद लोगों को अपराह्न चार से पांच बजे खाना वितरित करने का निर्णय लिया गया है। पूर्वाह्न में कई संस्थाओं की ओर से खाना दिया जाता है। इसलिए अपराह्न का समय रखा गया है। इससे राज्य सरकार के प्रयासों को और कारगर बनाया जा सकेगा कि कोई व्यक्ति भूखा न रहे। 

यह सेवा तब तक जारी रहेगी जब तक राज्य में लॉकडाउन समाप्त नहीं हो जाता है। खाने के पैकेट के साथ मास्क भी मिलेगा। साथ ही लोगों से अनुरोध किया जाएगा कि अपने मुंह एवं नाक को अच्छी तरह ढक कर रखें।     
 


संबंधित खबरें