मुख्य समाचार

गंगा पर बने रहे पुल को समय पर करें पूरा : सीएम  

पटना। गंगा पर निर्माणाधीन नौ मेगा पुल परियोजनाओं को समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया है। पथ निर्माण विभाग की मेगा परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि मुंगेर घाट पुल (रेल सह सड़क) के एप्रोच रोड के बचे 650 मीटर काम को शीघ्र पूरा करें। 

कच्ची दरगाह से बिदुपुर पुल, बक्सर के पुराने पुल का जीर्णोद्धार, राजेंद्र सेतु के समानांतर नये छह लेन पुल, अंटाघाट से सिमरिया पुल, महात्मा गांधी सेतु के समानांतर नया चार लेन पुल, मनिहारी से साहेबगंज के बीच निर्माणाधीन नया पुल एवं विक्रमशिला सेतु के काम में भी तेजी लाने का निर्देश दिया गया। 

मुख्यमंत्री ने दिघवारा से शेरपुर के बीच छह लेन पुल, बेगुसराय में मटिहानी से सांभो की बीच नया पुल एवं भागलपुर में विक्रमशिला से कटोरिया तक रेल सह सड़क पुल की जानकारी ली। इसके निर्माण में राज्य सरकार की ओर पूर्ण सहयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अपर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने पथ निर्माण विभाग की महत्वपूर्ण परियोजनाआंे की जानकारी दी। 
 


संबंधित खबरें