मुख्य समाचार

बच्चों के भरण-पोषण के लिए देह दान समिति देगी राशि

पटना। कोरोना महामारी से अपने अभिभावक खो चुके एक हजार बच्चों के भरण पोषण की व्यवस्था दधीचि देहदान समिति करेगी। प्रत्येक बच्चे की शिक्षा और भरण पोषण के लिए समिति प्रतिमाह 500 रुपए देगी। दधीचि देहदान समिति के संरक्षक सुशील कुमार मोदी एवं महासचिव पद्मश्री विमल जैन ने बताया कि बच्चों की मदद के लिए 500 दानदाता परिवार की मदद ली जाएगी। ये दानदाता दो बच्चों के लिए सालाना बारह हजार रुपए की सहायता देंगे।      

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि कोरोना जैसी भीषण महामारी में जो व्यक्ति या परिवार सुरक्षित हैं। वे अपने को भाग्यशाली समझें और पीड़ित परिवार के बच्चों की मदद के लिए आगे आएं। यद्यपि केंद्र एवं राज्य सरकार कोरोना की वजह से अनाथ बच्चों की मदद के लिए योजनाएं तैयार कर रही हैं, लेकिन समाज का भी दायित्व बनता है। कोरोना की दूसरी लहर में समिति की ओर से अब तक नौ हजार से अधिक भोजन के पैकेट वितरित किए गए हैं। 
 


संबंधित खबरें