नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (सीबीडीटी) के नए अध्यक्ष जगन्नाथ बिद्याधर महापात्र होंगे। वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। वर्तमान अध्यक्ष प्रमोद चंद्र मोदी का कार्यकाल 31 मई को समाप्त हो गया। मोदी इस पद पर दो साल से अधिक समय तक रहे।
उड़ीसा के रहने वाले जगन्नाथ विद्याधर महापात्र अभी सीबीडीटी में सदस्य हैं। वे 1984 बैच के भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी हैं। हाल में उनकी नियुक्ति बोर्ड में हुई है। इससे पहले उन्होंने तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, मुंबई, दिल्ली एवं अन्य जगहों पर विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी है।