मुख्य समाचार

सचिवालय सेवा कल्याण कोष से विक्रांत को मिली मदद

पटना। बिहार सचिवालय सेवा संघ की सक्रियता से मुंगेर आयुक्त कार्यालय में पदस्थापित विक्रांत रंजन को सही समय पर चिकित्सा सुविधा मिली। इस प्रयास से उनके जीवन को बचाया जा सका। संघ ने पटना के अपोलो हाॅस्पिटल में विक्रांत के इलाज की व्यवस्था करने के साथ कल्याण कोष से मदद भी की। 

संघ के महासचिव प्रशांत कुमार ने अस्पताल में भर्ती विक्रांत रंजन से मिल उनकी हौसला अफजाई की। बिहार सचिवालय सेवा कल्याण कोष नाम से संघ ने एक आपात कोष का गठन किया है। साथ ही एक टास्क फोर्स भी बनाया है। इसके जरिए कोरोना महामारी से प्रभावित परिवारों की मदद की जा रही है। 
 


संबंधित खबरें