पटना। मुजफ्फरपुर जिला के चार शाही लीची उत्पादकों को कृषि विभाग ने सम्मानित किया है। सम्मान पाने वालों में लाल बाबू शर्मा, कुंदन कुमार, छोटे लाल साह एवं प्रिंस कुमार हैं। इन किसानों ने 24 एवं 31 मई, 2021 को 500-500 किलो शाही लीची का निर्यात लंदन किया है।
कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आपके प्रयास और एपीडा एवं कृषि विभाग के सहयोग से शाही लीची लंदन भेजी गई। उन्होंने उम्मीद जतायी कि आप और किसानों को निर्धारित मानकों के अनुसार लीची उत्पादित करने के लिए प्रेरित करेंगे। विदेशों में शाही लीची निर्यात कर बिहार का मान-सम्मान बढ़ायेंगे।