मुख्य समाचार

बिहार और पटना म्यूजियम अंडर ग्राउंड कनेक्टेड होगा            

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार म्यूजियम और पटना म्यूजियम अंडर ग्राउंड कनेक्टेड होगा। दोनों म्यूजियम की कनेक्टिविटी से बिहार के प्राचीन इतिहास को और बेहतर ढंग से समझने में सहुलियत होगी। यह अपने आप में यूनिक होगा। नगर विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रपोज एलाइनमेंट बढ़िया बना है। इसमें सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना है। 

उन्होंने कहा कि मीठापुर तालाब परियोजना का कॉन्सेप्ट भी बेहतर है। तालाब के चारों तरफ अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं ताकि पूरा क्षेत्र हरियालीयुक्त हो। ठोस एवं तरल अवशिष्ट प्रबंधन योजना अच्छी है। इससे राज्य के सभी शहरों की स्वच्छता के साथ लोगों को रोजगार भी मिलेगा। कोरोना संक्रमण की स्थिति कम होने के बाद योजनाओं का जाकर मुआयना भी करेंगे। 
 


संबंधित खबरें