मुख्य समाचार

ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम तारकिशोर बनाए गए सदस्य 

पटना/नई दिल्ली । जीएसटी काउंसिल ने सोना एवं कीमती पत्थरों की आवाजाही के लिए ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स का पुनर्गठन किया है। इसके सदस्य के रूप में बिहार के डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद को नामित किया गया है।  

सोना एवं कीमती पत्थरों की आवाजाही के लिए केरल के वित्त मंत्री के.एन. बालागोपाल को  संयोजक बनाया गया है। ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स के अन्य सदस्यों में गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन भाई पटेल, पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, कर्नाटक के गृहमंत्री बासवराज बोम्मई एवं पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री डॉ अमित मित्रा नामित किए गए हैं। जीएसटी काउंसिल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
 


संबंधित खबरें