मुख्य समाचार

संपूर्ण क्रांति दिवस पर लोकनायक को दी गई श्रद्धांजलि

पटना। संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 
डिप्टी सीएम ने कहा कि 5 जून, 1974 को विशाल जनसभा में लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति का ऐलान किया था। जिसकी बदौलत देश में पहली बार गैर कांग्रेसी सरकार बनी थी। भारत में लोकतांत्रिक व्यवहार के मजबूत होने में उनका बहुत बड़ा योगदान था। लोकनायक ने गांधी के मूल्यों को आधार मानकर संपूर्ण क्रांति की नींव रखी थी, जिसने देश की राजनीति की दशा और दिशा बदल दी।
 


संबंधित खबरें