पटना। विश्व पर्यावरण दिवस पर बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) ने अपने परिसर एवं आस-पास पौधारोपण किया। सदस्यों ने नीम, अर्जुन, छतावर एवं सागवान का पेड़ लगा कर पर्यावरण को हराभरा एवं स्वच्छ रखने का संदेश दिया। पौधारोपण कार्यक्रम में उपाध्यक्ष संजय भरतिया, पूर्व उपाध्यक्ष संजय गोयनका एवं जी.पी. सिंह, सदस्य सुशील कुमार बजाज के साथ अन्य लागों ने भाग लिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष राम लाल खेतान ने कहा कि सरकार के जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीआईए अपने सदस्यों के सहयोग से इस वर्ष पूरे राज्य में 50 हजार पौधे लगाएगा। पौधे लगाना एवं पर्यावरण को स्वच्छ रखने के प्रति लोगों को अधिक जागरूक रहने की जरूरत है। कोरोना संक्रमण के दौर में जीवन में ऑक्सीजन का कितना महत्व है। इसे हम सभी ने इस वर्ष देखा। धरती पर पेड़-पौधे ही ऑक्सीजन के एक मात्र स्रोत हैं ।