पटना। पूर्व वाणिज्य-कर आयुक्त शुभकीर्ति मजूमदार का निधन कैंसर से हो गया। वह इस बीमारी से करीब दो वर्षों से संघर्ष कर रहे थे। बिहार कैडर (1978 बैच) के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी मजूमदार ने राज्य एवं केंद्र सरकार के कई विभागों में अपनी सेवाएं दीं।
कपड़ा मंत्रालय में जूट आयुक्त पद पर उनके योगदान को देखते हुए इंडियन जूट मिल्स एसोसिएशन ने उन्हें एसोसिएशन में महानिदेशक का दर्जा दिया था। इससे पहले यह पद सेक्रेटरी जनरल का था। मुंगेर निवासी मजूमदार अपने पीछे भरा पूरा छोड़ गए हैं।

उनके निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि शुभकीर्ति मजूमदार ने राज्य सरकार के विभिन्न पदों पर रहते हुए निष्ठापूर्वक अपनी सेवाएं दी थी। वे एक कुशल प्रशासक एवं संवेदनशील पदाधिकारी थे।