नई दिल्ली। रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अनूप चंद्र पांडेय ने चुनाव आयुक्त का कार्यभार संभाल लिया है। उनका कार्यकाल कार्यभार की तिथि से प्रभावी होगा। चुनाव आयोग में अब दो आयुक्त हो गए हैं। राजीव कुमार पहले से इस पद पर थे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त की कमान सुशील चंद्रा के पास है।
अनूप चंद्र पांडेय उत्तर प्रदेश कैडर (1984 बैच) के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं। वह उत्तर प्रदेश में मुख्य सचिव रह चुके हैं। केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं। इतिहास में रूचि रखने वाले अनूप चंद्र पांडेय ने बिहार के मगध यूनिवर्सिटी से प्राचीन इतिहास में पीएचडी की है।