मुख्य समाचार

आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल की खामियों के निदान का आग्रह

पटना। आयकर विभाग के नये ई-फाइलिंग पोर्टल की तकनीकी खामियों को शीघ्र दुरुस्त करने की मांग बिहार चैंबर ऑफ काॅमर्स ने की है। चैंबर ने निदान के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री, सीबीडीटी चेयरमैन एवं प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (बिहार-झारखंड) को पत्र लिखा है। 

चैंबर अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने बताया कि ई-फाइलिंग पोर्टल को जब-जब गूगल पर सर्च किया जाता है, तो संदेश मिलता है कि इस साइट तक नहीं पहुंचा जा सकता है। यदि पोर्टल खुल भी जाता है, तो सही तरीके से कार्य नहीं कर रहा है। इस कारण करदाताओं को काफी परेशानी हो रही है । 

राज्य के विभिन्न हिस्सों से भी पोर्टल संबंधित परेशानी की सूचना मिल रही है। इनमें पोर्टल का स्पीड कम होना, नोटिस का जवाब देने में परेशानी, विदेशों में धन भेजने के लिए आवश्यक प्रपत्र का काम नहीं करना, आईटी रिटर्न एवं पावती की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करने में कठिनाई, चालान नंबर के सत्यापन में परेशानी, टीडीएस रिटर्न दाखिल करने के लिए टैन दर्ज करने में कठिनाई, पिछली फाइलिंग से संबंधित आंकड़ों का शो नहीं करना एवं  अन्य सुविधाओं का कार्य नहीं करना जैसी समस्याएं हैं। 
 


संबंधित खबरें