पटना। राज्य सरकार ने तीन जिलों के डीएम समेत पांच आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की जारी अधिसूचना के अनुसार मुंगेर की डीएम रचना पाटिल का स्थानांतरण सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव के पद पर किया गया है। उनकी जगह जहानाबाद के डीएम नवीन कुमार को मुंगेर भेजा गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव हिमांशु कुमार राय को जहानाबाद का डीएम बनाया गया है। सीतामढ़ी की डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा को वित्त विभाग में संयुक्त सचिव एवं वित्त विभाग में संयुक्त सचिव सुनील कुमार यादव को सीतामढ़ी के डीएम की जिम्मेवारी दी गई है।