मुख्य समाचार

बिहार के पर्यटक स्थलों पर लौटेगी रौनक : मोदी 

पटना। पूर्व डिप्टी सीएम सह सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि 6,28,993 करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज की घोषणा से देश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इस पैकेज से बिहार के पर्यटक स्थलों पर रौनक लौटेगी। टूरिस्ट गाइड को एक लाख रुपए तक का लोन युवाओं को आकर्षित करने वाला है। भारत आने वाले पहले पांच लाख यात्रियों को वीजा शुल्क नहीं देना पड़ेगा। 

कोरोना की दूसरी लहर से पर्यटन की तरह जिन क्षेत्रों को अधिक नुकसान हुआ है। उन्हें उबारने के लिए पैकेज में विशेष व्यवस्था की गई है। इससे पहले कोरोना की पहली लहर के समय अर्थव्यवस्था के बचाने के लिए केंद्र सरकार ने 25 लाख करोड़ के पैकेज दिए थे। 

उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में सरकार ने गरीबों को मुफ्त अनाज देने के लिए 90 हजार करोड़ दिए। किसानों की आय बढ़ाने के लिए धान के समर्थन मूल्य में 72 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई। डीएपी खाद पर सब्सिडी 140 फीसदी तक बढ़ा कर बड़ी राहत दी गई।  

सरकार ने मई माह में किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त जारी कर 20,667 करोड़ रुपए नौ करोड़ किसानों के खाते मेें डाले। साथ ही बढ़े हुए समर्थन मूल्य पर किसानों से गेहूं की रिकार्ड खरीदारी कर उन्हें राहत पहुंचाई। 
 


संबंधित खबरें