नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जुलाई, 2021 को जीएसटी के चार वर्ष पूरे होने पर इसकी सराहना की है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा है कि जीएसटी भारत के आर्थिक परिदृश्य में मील का पत्थर साबित हुआ है। इसने करों की संख्या, अनुपालन बोझ और आम आदमी पर समग्र कर बोझ में कमी की है जबकि पारदर्शिता, अनुपालन और समग्र संग्रह में काफी वृद्धि हुई है।