पटना। डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने जीएसटी दिवस पर राज्य के सभी करदाताओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि एक जुलाई, 2017 को देश में वस्तु एवं सेवा कर प्रणाली लागू की गई। शुरू से ही जीएसटी का सभी करदाताओं ने समर्थन किया है। वैश्विक महामारी के कठिन दौर में सरकार की ओर से कई रियायतें दी गई हैं। इस कारण व्यवसायी बंधुओं को जीएसटी का अनुपालन करने में राहत मिली है।
डिप्टी सीएम ने इस अवसर पर वाणिज्य-कर विभाग के अधिकारियों को भी शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के कठिन दौर में करदाताओं को सहायता देने में विभाग ने तत्परता दिखाई है। साथ ही राजस्व संग्रह में भी सराहनीय कार्य किया है।