पटना। डाॅक्टर्स डे पर महावीर कैंसर संस्थान के कुछ चिकित्सकों को लायंस क्लब ऑफ पटना सेंटेनियल ने सम्मानित किया। क्लब की ओर से संस्थान को आधुनिक उपकरण सीरिंज इन्फ्यूजन पंप भी दिया गया। संस्थान की प्रभारी निदेशक डाॅ मनीषा सिंह ने बताया कि आधुनिक चिकित्सा में सीरिंज इन्फ्यूजन पंप काफी उपयोगी है। उन्होंने उपकरण देने के लिए लायंस क्लब ऑफ पटना सेंटेनियल के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर अधीक्षक डाॅ एलबी सिंह, डाॅ रिचा चौहान, डाॅ विनिता त्रिवेदी एवं डाॅ रीता रानी समेत कई लोग उपस्थित थे। क्लब की ओर से नवनिर्वाचित अध्यक्ष लाॅयन संगीता खेतान, नम्रता सिंह, सरिता केडिया, विजया केडिया, किरण मोदी, अनुराधा मित्तल एवं नम्रता सिंह मौजूद थीं।