मुख्य समाचार

गुड एंड सिंपल टैक्स के विपरीत है जीएसटी : कैट

पटना। कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने कहा है कि चार वर्षों के बाद जीएसटी एक औपनिवेशिक कर प्रणाली बन गई है। यह जीएसटी के मूल घोषित उद्देश्य गुड एंड सिंपल टैक्स के ठीक विपरीत है। जीएसटी के तहत हाल में किए गए विभिन्न संशोधन और नए नियमों ने कर प्रणाली को बेहद जटिल बना दिया है। कैट ने केंद्रीय वित्त मंत्री से इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए समय मांगा है।  

कैट बिहार इकाई के चेयरमैन कमल नोपानी, अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा एवं महासचिव डाॅ रमेश गांधी ने कहा कि राज्य सरकार ने भी यह जानने की कोशिश नहीं कि व्यापारियों की क्या समस्याएं हैं। चार साल बाद भी जीएसटी पोर्टल सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। नियमों में संशोधन किए गए, लेकिन पोर्टल उक्त संशोधनों के साथ समय पर अपटेड करने में विफल है। राष्ट्रीय अपीलीय न्यायाधिकरण का गठन भी अब तक नहीं किया गया है। 
 


संबंधित खबरें