मुख्य समाचार

राकेश मिश्रा बने प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त 

पटना। राकेश मिश्रा बिहार एवं झारखंड के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (पीसीसीआईटी) बनाए गए हैं। उन्हें रिजनल फेसलेस अपील सेंटर (आरएफएसी), रांची का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। राकेश मिश्रा इससे पहले रांची में ही मुख्य आयकर आयुक्त (सीसीआईटी) के पद पर तैनात थे। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। 

बिहार एवं झारखंड के वर्तमान प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त केके सिंह का तबादला दिल्ली में डीजी के पद पर किया गया है। भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी राकेश मिश्रा पटना में अपर आयुक्त के पद पर रह चुके हैं। सीबीडीटी ने पूरे देश में पीसीसीआईटी एवं सीसीआईटी रैंक के 16 अधिकारियों का तबादला किया है।  
 


संबंधित खबरें