पटना। प्रेस इनफाॅर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) ने डिजिटल मीडिया आचार संहिता पर सात जुलाई को एक विशेष ई-बैठक का आयोजन किया है। इसका उद्देश्य ओटीटी प्लेटफाॅर्म एवं डिजिटल समाचार प्रकाशकों के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की आचार संहिता के बारे में जानकारी देना है। पीआईबी,पटना के अपर महानिदेशक एस.के.मालवीय ने बताया कि ई-बैठक को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव विक्रम सहाय संबोधित करेंगे। ई-बैठक दोपहर तीन से पांच बजे तक जूम प्लेटफाॅर्म के माध्यम से की जाएगी ।
ई-बैठक में पटना, झारखंड, लऊनऊ और देहरादून राज्यों के फिल्म निर्माता, समाचार पोर्टल एवं अन्य ओटीटी प्लेटफाॅर्म पर काम कर रहे निर्माता, निर्देशक, लेखक एवं पत्रकार सम्मिलित होंगे। पत्रकारिता से जुड़े शैक्षणिक संस्थाओं को भी डिजिटल मीडिया आचार संहिता की जानकारी दी जाएगी।