पटना। काॅन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की बिहार इकाई ने राज्यपाल फागू चौहान से मिल सभी बाजार को हफ्ते में पांच दिन खोलने का अनुरोध किया है। कैट का कहना है कि सप्ताह में तीन दिन बाजार खोलने से व्यापारियों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है। उन्हें दुकान का किराया, बैंक का ब्याज, बिजली बिल एवं स्टाफ को वेतन देना पड़ रहा है जबकि आय का श्रोत सीमित हो गया है।

कैट बिहार इकाई के अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने अगले हफ्ते से दुकान पांच दिन खुलने की उम्मीद जतायी है। राज्यपाल को ज्ञापन देने वालों में चेयरमैन कमल नोपानी एवं महासचिव डाॅ रमेश गांधी भी थे। डिप्टी सीएम सह आपदा प्रबंधन मंत्री रेणु देवी ने भी कैट को बताया कि आपदा प्रबंधन समूह की शीघ्र होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री इस प्रस्ताव पर निर्णय लेंगे।