मुख्य समाचार

तिलकामांझी की 15 कट्ठा जमीन में बनेगा खादी मॉल 

भागलपुर। पटना के तर्ज पर भागलपुर में भी जल्द खादी मॉल खुलेगा। तिलकामांझी की बैंक कॉलोनी में खादी बोर्ड की 15 कट्ठा जमीन पर इसका निर्माण होगा। साथ ही नाथ नगर में उद्योग विभाग की 27 कट्ठा जमीन पर बुनकरों के लिए ट्रेनिंग सह कम्युनिटी सेंटर का भी निर्माण शुरू होगा। 

उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने भागलपुर दौरे के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने जिले में कार्यरत दो दर्जन खादी संस्थाओं से जुड़े लोगों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि थोड़े प्रयास से पटना खादी मॉल की बिक्री पांच लाख प्रतिदिन से बढ़कर करीब 15 लाख हो गई है। कोशिश होगी कि बिहार के होनहार कारीगरों की बनी चीज बिके और सभी लोगों का विकास हो।

पूरे बिहार में बिहार कीे खादी संस्थाओं के बीच 11 करोड़ की कार्यशील पूंजी वितरित की गई है। भागलपुर की खादी संस्थाओं को तीन करोड़ राशि एवं 780 चरखा वितरित किए गए हैं।

कारीगर सम्मान योजना के तहत राज्य के लगभग 4000 कातिन और बुनकरों को दस हजार की राशि से सम्मानित किया जाएगा। खादी संस्थाओं को छूट के लिए दो करोड़ की राशि भी स्वीकृत की गई है। उद्योग मंत्री ने कहा कि अक्टूबर महीने में भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में मंजूषा महोत्सव और खादी मेले का भी आयोजन होगा।
 


संबंधित खबरें