पटना। आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक संजीव दयाल ने डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद से मुलाकात की। क्षेत्रीय निदेशक ने बैंकिंग गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन में बैंकों की बड़ी भूमिका है। बैंकों के सहयोग एवं समन्वय से ही विकास को गति मिल सकती है।