नई दिल्ली/पटना। टोक्यो ओलंपिक में साइखोम मीराबाई चानू ने भारत से पहला मेडल जीता है। महिला भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) 49 किलोग्राम स्पर्धा में उन्हें सिल्वर मेडल मिला है। 27 वर्षीया मीराबाई मणिपुर से हैं। रजत पदक जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साइखोम मीराबाई चानू को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि टोक्यो 2020 के लिए एक सुखद शुरुआत के लिए नहीं कहा जा सकता था ! भारत मीराबाई चानू के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित है। भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सीएम ने कहा कि साइखोम ने ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीतकर भारोत्तोलन के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस पर हर भारतीय गौरवान्वित है।