मुख्य समाचार

विद्यापति के नाम पर होगा दरभंगा एयरपोर्ट 

पटना/नई दिल्ली। दरभंगा एयरपोर्ट का नामकरण विद्यापति के नाम पर शीघ्र होगा। नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया ने बताया कि बिहार सरकार का प्रस्ताव प्रक्रियाधीन है। शीघ्र ही निर्णय लेकर नामकरण कर दिया जाएगा।

राज्यसभा में सांसद सुशील कुमार मोदी के एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि दरभंगा एयरपोर्ट एक रक्षा हवाई अड्डा है। यहां भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने सिविल इन्क्लेव विकसित किया है। घरेलू यात्री टर्मिनल एवं अन्य निर्माण कार्यों के लिए लगभग 120 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। 

दरभंगा एयरपोर्ट पर पर्यटक सहित आगमन एवं प्रस्थान का औसत लगभग 84,000 यात्री प्रति महीने है। क्षेत्रीय संपर्क उड़ान योजना के अंतर्गत दरभंगा एयरपोर्ट को अब तक सात शहर पहले बेंगलुरु, मुंबई एवं दिल्ली और बाद में कोलकाता, हैदराबाद, अहमदाबाद और पुणे से जोड़ा जा चुका है।
 


संबंधित खबरें