मुख्य समाचार

बस हादसे में बिहार के 17 लोगों की मौत  

पटना। यूपी के बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर हुए बस हादसे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में मृत बिहार के 17 लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने परिजनों को दो-दो लाख रूपए देने की घोषणा की है। 

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिहार सरकार के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। मृतकों का पार्थिव शरीर सात एम्बुलेंस से बिहार लाया जा रहा है। साथ ही शव को घर तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की जा रही है। 


संबंधित खबरें