मुख्य समाचार

महालेखाकार ने डिप्टी सीएम को सौंपी रिपोर्ट 

पटना। बिहार के महालेखाकार (एजी) राम अवतार शर्मा ने डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद को भारत के नियंत्रक और महालेखापरीक्षक की रिपोर्ट सौंपी। बिहार विधान परिषद् स्थित कार्यालय कक्ष में महालेखाकार ने राजस्व प्रक्षेत्र, सामान्य, सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्र तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम से संबंधित रिपोर्ट डिप्टी सीएम को दी । 

सभी रिपोर्ट 31 मार्च 2019 को समाप्त हुए वर्ष के लिए संविधान के अनुच्छेद 151 के तहत तैयार की गई है। इसमें बिहार सरकार की सरकारी कंपनियों तथा सांविधिक निगमों की लेखा परीक्षा का परिणाम शामिल है। साथ ही सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र सेवाओं के अंतर्गत बिहार सरकार के विभागों के लेखा और अनुपालन लेखा परीक्षा के महत्वपूर्ण परिणामों को भी शामिल किया गया है। 

इसके अलावा मुख्य राजस्व संग्रह करने वाले विभागों की प्राप्तियां एवं व्यय लेखा परीक्षा के परिणाम भी समाहित किए गए हैं। इस अवसर पर उप महालेखाकार आदर्श अग्रवाल एवं पुष्पलता, वरीय लेखा परीक्षक राकेश कुमार एवं ललित शंकर मिश्र समेत कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
 


संबंधित खबरें