मुख्य समाचार

मोटरवाहन निर्माताओं ने नितिन गडकरी से की मुलाकात 

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से निजी, वाणिज्यिक एवं दोपहिया मोटरवाहन कंपनियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। वाहन निर्माताओं की सोसाइटी ऑफ इंडिया ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (एसआईएएम) ने मोटरवाहन उद्योग की नवीनतम स्थिति से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया। 

साथ ही बीएस-6 एवं सीएएफई चरण 2 जैसे उत्सर्जन आधारित नियम के साथ दोपहिया वाहनों के लिए ओबीडी नियमों को स्थगित करने का अनुरोध किया। नितिन गडकरी ने एक साल में इथेनॉल और गेसोलीन आधारित फ्लेक्स ईंधन वाहनों के निर्माण पर जोर दिया। ब्राजील और अमेरिका में इसकी सफल टेक्नोलाॅजी उपलब्ध है। 

वाहन इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को उन्होंने बधाई दी। सभी निजी वाहन निर्माताओं से यात्री सुरक्षा के हित में वाहन के सभी वेरिएंट और सेगमेंट में न्यूनतम छह एयरबैग अनिवार्य रूप से लगाने की भी अपील की। 
 


संबंधित खबरें