मुख्य समाचार

सीएम ने कोविड प्रोटोकाॅल का लिया जायजा 

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पांच जिलों का दौरा कर कोविड प्रोटोकाॅल के पालन का जायजा लिया। उन्होंने पटना, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर एवं सारण जिलों के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देखा कि लोग मास्क लगाने को लेकर कितने जागरूक हैं। विभिन्न स्थलों पर सामाजिक दूरी का पालन हो रहा है या नहीं। 

मुख्यमंत्री वैशाली जिले में कोविड प्रोटोकाॅल के पालन का जायजा लेने के बाद मुसरीघरारी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर एवं पूसा होते हुए रेवा घाट पहुंचे। इसके बाद वे छपरा के गरखा, दरियापुर एवं सोनपुर होते हुए पटना लौट गए। 

इस दौरान शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, अपर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा एवं प्रत्यय अमृत, सीएम के सचिव अनुपम कुमार एवं ओएसडी गोपाल सिंह भी साथ थे। संबंधित जिलों के डीएम एवं एसपी भी मौजूद थे।  
 


संबंधित खबरें