मुख्य समाचार

कुश्ती में रवि दहिया को मिला सिल्वर मेडल 

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में हरियाणा के रवि कुमार दहिया को कुश्ती में रजत (सिल्वर) पदक मिला है। अब तक भारत को दो रजत एवं तीन कांस्य (ब्राॅन्ज) पदक टोक्यो ओलंपिक में मिले हैं।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रवि को बधाई दी है और उन्हें एक उत्कृष्ट पहलवान कहा है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि रवि कुमार दहिया एक बेहतरीन पहलवान हैं! उनकी दृढ़ता और मुकाबला करने की भावना उत्कृष्ट हैं। #Tokyo 2020 में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। भारत को उनकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है।


संबंधित खबरें