मुख्य समाचार

भागलपुर में चार लेन पुल का अक्टूबर से शुरू होगा निर्माण

पटना/नई दिल्ली। भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के समानांतर 1110.23 करोड़ की लागत से चार नए लेन पुल का निर्माण इस साल अक्टूबर से शुरू होगा। पुल अगले चार साल में पूरा होगा। राज्यसभा में सुशील कुमार मोदी के सवाल के जवाब में केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यह जानकारी दी। 

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि बिहार सरकार नए पुल के निर्माण के लिए 40.715 एकड़ निजी भूमि अधिग्रहण के साथ 53.035 एकड़ जमीन उपलब्ध करा रही है। राज्य सरकार ने 212 रैयतों में 45 को मुआवजा दे दिया है। एलएंडटी लिमिटेड को निर्माण से संबंधित 838 करोड़ रुपए का काम सौंपा गया है।

एक अन्य सवाल के जवाब में गडकरी ने बताया कि वाराणसी-औरंगाबाद के छह लेन सड़क निर्माण का काम 2023 में पूरा करने का लक्ष्य है। 60 प्रतिशत प्रगति के बाद परियोजना के रुके कार्यों को फिर से शुरू करने के लिए सभी विवादों का समाधान कर दिया गया है।
 


संबंधित खबरें