पटना। कोविड-19 टीकाकरण में बेहतर प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तीन जिलों के डीएम को सर्टिफिकेट ऑफ एप्रीसिएशन प्रदान किया। सर्टिफिकेट पाने वालों में पटना के डीएम डाॅ चंद्रशेखर सिंह, मोतिहारी के डीएम शीर्षत कपिल अशोक एवं दरभंगा के डीएम थियागराजन एसएम हैं। पटना जिला ने सात अगस्त, 2021 को सर्वाधिक टीकाकरण कर देश का पहला जिला बनने की उपलब्धि हासिल की।
स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम के दौरान बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के कंट्री हेड हरि मेनन और मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण ने स्वास्थ्य क्षेत्र में तकनीकी सहयोग के लिए एकरारनामे पर हस्ताक्षर किया।