नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देशवासियों के संघर्ष और उनकी कुर्बानियों को याद करते हुए 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जायेगा। ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा है कि देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी। उन लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया है।
यह दिन हमें भेदभाव, वैमनस्य और दुर्भावना के जहर को खत्म करने के लिए न केवल प्रेरित करेगा, बल्कि इससे एकता, सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाएं भी मजबूत होंगी।