मुख्य समाचार

उत्पाद बिक्री के लिए स्टेशनों पर जगह देने की अपील 

नई दिल्ली। बिहार के हस्तशिल्प, खादी एवं हस्तकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी सह बिक्री केंद्र अन्य राज्यों के रेलवे स्टेशनों पर खोलने के लिए निःशुल्क जगह देने की गुजारिश उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने की है। दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि बिहार के बुनकर और कारीगरों के बने सामान देश ही नहीं विदेशों में भी खूब पसंद किए जा रहे हैं।

आजादी के अमृत महोत्सव पर बिहार का भी संकल्प है कि यहां के पारंपरिक उद्योग से जुड़े लोगों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश की जाए। अगर बिहार के बाहर भी रेलवे स्टेशनों पर बिहार के उत्पादों की प्रदर्शनी सह बिकी केंद्र खोलने की सुविधाएं मिलती हैं, तो अच्छा होगा।
 


संबंधित खबरें