पटना। 75वें स्वतंत्रता दिवस पर गांधी मैदान में आठ विभागों की झांकी प्रदर्शित की गई। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद (बीईपीसी) की झांकी को पहला स्थान मिला। ग्रामीण विकास विभाग की झांकी को दूसरा एवं उद्योग विभाग की झांकी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
तीनों विभाग के अलावा निबंधन उत्पाद एवं मद्य निषेध, समाज कल्याण (महिला विकास निगम), सहकारिता, पर्यटन एवं स्वास्थ्य विभाग (राज्य स्वास्थ्य समिति) की झांकियां निकाली गईं।