मुख्य समाचार

चैंबर के पूर्व अध्यक्ष ओपी शाह को सीएम ने दी श्रद्धांजलि 

पटना सिटी। बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष ओपी शाह को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रद्धांजलि दी। पटना सिटी के मालसलामी स्थित आवास पर मुख्यमंत्री उनके पुत्र गौरव शाह एवं परिजनों से मिले। श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि ओपी शाह एक उत्कृष्ठ उद्यमी के साथ समाजसेवी भी थे। 

समाजसेवा के क्षेत्र में उनके कार्यों को सदा याद रखा जाएगा। निर्धन एवं पीड़ित जनमानस के लिए की गई उनकी सेवा प्रेरणादायी है। बिहार के उद्योग एवं व्यवसाय की उन्नति में उनका योगदान अविस्मरणीय है। 

ओपी शाह के साथ अपने पुराने संबंधों को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे प्रायः हर सप्ताह मेरे आवास पर आया करते थे। सामाजिक एवं औद्योगिक विकास के मुद्दों पर उनसे बात होती थी। उनके असामयिक निधन से मुझे काफी तकलीफ हुई है। 

कारोना संक्रमण की वजह से 70 वर्षीय ओपी शाह का निधन एक निजी अस्पताल में चार मई, 2021 को हो गया था।       
 


संबंधित खबरें