नई दिल्ली। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस 20 अगस्त को बिहार के खगड़िया जिला स्थित मानसी में मेगा फूड पार्क का दौरा करेंगे। उन्होंने बताया कि यहां 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। साथ ही मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड में मेगा फूड पार्क की प्रगति के लिए उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन से भी मुलाकात करेंगे।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मेगा फूड पार्क क्षेत्र के किसानों को बड़ी मात्रा में लीची, मखाना, केला, आलू और मक्का उत्पादन में सहायता मिलेगी। इससे क्षेत्र के लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। उत्तर बिहार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र में मिनी फूड पार्कों की काफी संभावना है।