मुख्य समाचार

ट्रांसजेंडर अनुप्रिया व रानी ने अभिनव को बांधी राखी  

पटना। गरिमा गृह में ट्रांसजेंडर महिला अनुप्रिया सिंह और रानी तिवारी ने ट्रांसजेंडर पुरुष अभिनव कुमार को रक्षाबंधन पर राखी बांधी। दोस्ताना सफर की सचिव रेशमा प्रसाद ने बताया कि ट्रांसजेंडर महिला और ट्रांसजेंडर पुरुष भाई-बहन के रिश्ते में अपने आप को स्वीकारने में झिझकते हैं। इसके बावजूद रक्षाबंधन के पावन पर्व पर  झिझक को तोड़ते हुए अनुप्रिया सिंह एवं रानी तिवारी ने भाई अभिनव को राखी बांधी।

ट्रांसजेंडरों के सम्मान के लिए सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने गरिमा गृह खोला है। लंबे समय के बाद ट्रांसजेंडरों को भारत सरकार ने एक दिशा दी है। ट्रांसजेंडर अब सम्मान की एक-एक सीढ़ी चढ़ रहे हैं। 
 


संबंधित खबरें