पटना। एसएच वन के जरिए पटना-गया रोड पर आने-जाने वाले सभी ट्रकों के परिचालन पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी है। यह आदेश 23 अगस्त से प्रभावी होगा। ट्रक चालक टोल टैक्स बचाने के लिए फतुहा-दनियावां-बेलदारीचक -संपतचक होते हुए एसएच वन के माध्यम से पटना-गया रोड का उपयोग कर रहे हैं। इस कारण पाटलिपुत्र बस टर्मिनल के पास जाम की स्थिति रहती है।
साथ ही सड़क की दोनों तरफ से ट्रकों के परिचालन के कारण प्रस्तावित आठ लेन एसएच वन का निर्माण तेजी से नहीं हो रहा है। गया-मसौढ़ी रोड से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल तक मेट्रो डिपो का काम भी बाधित हो रहा है। स्कूल बसों के प्रायः जाम में फंसे रहने के कारण बच्चे एवं अभिभावक भी परेशान हैं।