देवघर/नई दिल्ली। देवघर के देवीपुर ब्लॉक स्थित एम्स के नए भवन में ओपीडी सेवाओं का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने किया। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार, झारखंड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता एवं हाफिजुल हसन, सांसद निशिकांत दुबे और समीर उरांव भी उपस्थित थे।
केंद्रीय मंत्री मंडाविया ने कहा कि अब लोगों को देवघर में बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी। यहां बाहर से आए लोगों के लिए रैन बसेरा में रहने की भी सुविधा है। इस संस्थान से देवघर समेत झारखंड के 3.19 करोड़ लोगों की चिकित्सा जरूरत पूरा होगी। उन्होंने कहा कि भोपाल, भुवनेश्वर, रायपुर, पटना, जोधपुर और ऋषिकेश के छह एम्स अब पूरी तरह क्रियाशील हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, देवघर एम्स के डॉ. एन.के. अरोड़ा एवं डॉ. सौरभ वार्ष्णेय भी मौजूद थे।