मुख्य समाचार

बिहार पुलिस को मिलीं 596 महिला सब इंस्पेक्टर            

राजगीर। बिहार पुलिस को 596 नई महिला सब इंस्पेक्टर (एसआई) मिलीं हैं। बिहार पुलिस एकेडमी, राजगीर में आयोजित दीक्षांत परेड समारोह में 2018 बैच के 1582 प्रशिक्षु पुलिस सब इंस्पेक्टर शामिल हुए। इनमें 596 महिलाएं हैं। 

बिहार पुलिस में अभी 337 महिला सब इंस्पेक्टर तैनात हैं। इस दीक्षांत परेड के बाद बिहार में पहली बार एक साथ 596 अतिरिक्त महिला सब इंस्पेक्टर की तैनाती होगी। महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह मील का पत्थर साबित होगा। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार पुलिस एकेडमी में आयोजित दीक्षांत परेड समारोह में शामिल हुए। विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर को उन्होंने पुरस्कृत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी को बहुत अच्छी ट्रेनिंग दी गई है। मुझे उम्मीद है कि सभी अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक ढंग से करेंगे।  समारोह को डीजीपी एसके सिंघल एवं बिहार पुलिस एकेडमी के निदेशक भृगु श्रीनिवासन ने भी संबोधित किया। 
 


संबंधित खबरें