पटना। कृषि कानून बिल 2020 पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बामेती परिसर में किया गया। प्रशिक्षण में प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, उद्यान पर्यवेक्षक, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं प्रक्षेत्र प्रभारियों ने भाग लिया। 28-29 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में राज्य के 11 जिलों से 44 प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए। बामेती के उप निदेशक (प्रसार प्रबंधन) शशि भूषण विद्यार्थी ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।