दरभंगा। कुशेश्वरनाथ महादेव मंदिर, दरभंगा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूजा-अर्चना की। उन्होंने राज्य की तरक्की, शांति, समृद्धि एवं बाढ़ से लोगों को मुक्ति दिलाने की कामना की। पूजा के क्रम में सीएम ने मंदिर की परिक्रमा भी की।
इस दौरान जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, सचिव संजीव हंस, संजय कुमार अग्रवाल एवं अनुपम कुमार, दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त डॉ मनीष कुमार, दरभंगा रेंज के आईजी अजिताभ कुमार, डीएम डॉ त्यागराजन एसएम एवं एसएसपी बाबू राम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।