मुख्य समाचार

वरिष्ठ पत्रकार चंदन मित्रा नहीं रहे

नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व राज्यसभा सदस्य चंदन मित्रा का बुधवार की देर रात निधन हो गया। लंबे समय से बीमार 66 वर्षीय चंदन ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। द पायोनियर अखबार के वह एडिटर इन चीफ थे। उन्होंने पत्रकारिता के साथ राजनीति में भी अपनी खास पहचान बनायी। वह दो बार बीजेपी की ओर से राज्यसभा के सदस्य बने। 2018 में बीजेपी छोड़कर वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए, लेकिन सक्रिय राजनीति से दूर रहे।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंदन मित्रा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट में कहा है कि चंदन मित्रा अपनी बौद्धिकता और कुशाग्रता के लिए सदैव याद किए जाएंगे। मीडिया की दुनिया के अलावा राजनीति में भी उन्होंने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार के लोगों और उनके प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम् शांति।


संबंधित खबरें