मुख्य समाचार

प्रकाश पुंज में सभी गुरुओं की जानकारी देने का निर्देश 

पटना सिटी। पटना साहिब स्थित गुरु के बाग में बन रहे ‘प्रकाश पुंज’ में सिख धर्म के सभी गुरुओं की जानकारी देने का निर्देश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया है। उन्होंने कहा कि यहां बन रही प्रदर्शनी के एक हिस्से में सभी गुरु एवं दूसरे हिस्से में गुरुनानक, तेगबहादुर एवं गुरु गोविंद सिंह की जानकारी दें। इन तीनों गुरुओं का बिहार से विशेष संबंध रहा है। इनसे जुड़े स्थलों को भी दर्शाएं। 

तीसरे हिस्से में वर्ष 2017 में 350वें प्रकाश पर्व के आयोजन से जुड़ी बातें, बिहार में गुरु से जुड़े कार्य, स्थल एवं सिख श्रद्धालुओं के लिए किए गए कार्यों को भी बताएं। गुरु के बाग में बन रहे ‘प्रकाश पुंज’ का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई निर्देश दिए। 

उन्होंने प्रकाश पुंज परिसर के चारों तरफ चयनित पौधों का रोपण, तालाब के चारों तरफ पेवर ब्लॉक से रास्ता, तालाब के बाहर चहारदीवारी एवं परिसर के बाहरी क्षेत्र में सड़क निर्माण कराने का भी निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने ‘प्रकाश पुंज’ की बगल में बन रहे पर्यटकों के ठहरने के लिए ‘प्रकाश भवन’ का भी निरीक्षण किया।
 


संबंधित खबरें