मुख्य समाचार

विधान परिषद की एक सीट के लिए चार अक्टूबर को उपचुनाव

पटना/नई दिल्ली। बिहार विधान परिषद में रिक्त एक सीट के लिए उपचुनाव चार अक्टूबर को होगा। परिषद के सदस्य तनवीर अख्तर के निधन के कारण यह सीट नौ मई, 2021 से रिक्त है। सामान्य परिस्थिति में उनका कार्यकाल 21 जुलाई, 2022 तक था। 

चुनाव आयोग ने उपचुनाव के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। 15 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी एवं नामांकन की अंतिम तिथि 22 सिंतबर है। चुनाव परिणाम मतदान के दिन यानी चार अक्टूबर की शाम में जारी होगा।     
 


संबंधित खबरें