मुख्य समाचार

3.49 करोड़ कामगारों के निबंधन का लक्ष्य 

पटना। बिहार के असंगठित क्षेत्र के कामगारों को राष्ट्रीय ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन कराने के लिए 17 सितंबर से अभियान शुरू होगा। राज्य में 31 दिसंबर तक 3.49 करोड़ कामगारों के निबंधन का लक्ष्य है। श्रम संसाधन मंत्री जिवेश कुमार ने निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अपर मुख्य सचिव वंदना किनी, विशेष सचिव अलोक कुमार, श्रम आयुक्त रंजिता, संयुक्त श्रम आयुक्त अरविंद कुमार एवं वीरेंद्र कुमार उपस्थित थे। 
 


संबंधित खबरें