मुख्य समाचार

हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभाग होंगे सम्मानित

नई दिल्ली। हिंदी दिवस के अवसर पर 14 सितंबर को गृह मंत्रालय का राजभाषा विभाग हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन करेगा। विगत वर्ष कोरोना महामारी की विषम परिस्थिति के कारण कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो सका था। इस वर्ष के समारोह में 2018-19, 19-20 एवं 2020-21 के दौरान राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मंत्रालय, विभाग एवं उपक्रम सम्मानित किए जाएंगे। 

समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। राजभाषा में उत्कृष्ट लेख और पत्रिका निकालने वाले संस्थानों को पुरस्कृत किया जाएगा। संविधान सभा ने 14 सितंबर, 1949 को हिंदी को संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। 


संबंधित खबरें