मुख्य समाचार

पद्म पुरस्कारों के लिए 15 सितंबर तक नामांकन

नई दिल्ली। पद्म पुरस्कार 2022 के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2021 है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन https://padmaawards.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त किए जाएंगे। पद्म पुरस्कार (पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री) की घोषणा गणतंत्र दिवस 2022 के मौके पर की जाएगी। 

गृह मंत्रालय ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे उन प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करें, जो निःस्वार्थ भाव से समाज की सेवा कर रहे हैं। इनकी उपलब्धियां महिलाओं, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियों और दिव्यांग व्यक्तियों के बीच सराहनीय होने चाहिए। 

नामांकन के लिए सभी विवरण पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूप के अनुसार होना जरूरी है। अनुशंसित व्यक्ति की अपने क्षेत्र में हासिल उपलब्धियों का आठ सौ शब्दों में उल्लेख भी अनिवार्य है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। 
 


संबंधित खबरें